हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोलन पहुंचे कुलदीप राठौर, हुआ भव्य स्वागत(PICS)

Sunday, Jan 13, 2019 - 01:45 PM (IST)

सोलन (अमित डोभाल): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठौर का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल के सोलन जिला के परमाणु पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।


इस दौरान मौके पर सेवा दल के पदाधिकारी भी भारी संख्या में मौजूद रहे।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राठौर का स्वागत किया।


इस दौरान इस दौरान कुलदीप राठौर सफेद टोपी और कुर्ते पजामे में नजर आए। उन्होंने सभी से पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

Ekta