ऊना में 10 नवंबर से कृष्ण संकीर्तन उत्सव

Saturday, Nov 10, 2018 - 02:52 PM (IST)

ऊना (ब्यूरो) : भक्ति सिद्धांत वाणी सेवा ट्रस्ट की ओर से ऊना में कृष्ण संकीर्तन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम हरि कथा और कीर्तन के साथ उत्सव का आगाज होगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आग्रह किया कि वैष्णव समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य भाई बंधु इस उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लें। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर तक चलने वाले इस कृष्ण संकीर्तन उत्सव में हरि संकीर्तन के साथ-साथ हरि कथा भी होगी और रविवार दोपहर बाद महाप्रसाद बांटा जाएगा। 
 

kirti