जोगिन्द्रनगर विकास मंच के संस्थापक कृष्ण कुमार सकलानी दिल्ली में सम्मानित, समाजसेवा में पेश कर रहे मिसाल

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 04:18 PM (IST)

नई दिल्ली/मंडी: राजधानी दिल्ली में आयोजित हिमाचल मित्र मंडल के 20वें वार्षिक समारोह में जोगिन्द्रनगर विकास मंच के संस्थापक और समाजसेवी कृष्ण कुमार सकलानी का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए संस्था ने उन्हें यह सम्मान दिया।

एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ कृष्ण कुमार सकलानी हिमाचल प्रदेश, विशेषकर मंडी जिले में अपने सामाजिक कार्यों के लिए एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने संसाधनों से मंडी जिले में कई बड़े सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें लोगों के लिए मुफ्त नेत्र चिकित्सा कैंप लगाना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करना और असहाय बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना शामिल है।

वैश्विक महामारी कोविड-19 के मुश्किल दौर में भी उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए जरूरतमंदों को मुफ्त राशन वितरित किया था। सकलानी का यह सेवाभाव केवल हिमाचल तक सीमित नहीं है, बल्कि वह दिल्ली में कार्यरत विभिन्न हिमाचली सामाजिक संस्थाओं के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। राजधानी में होने वाले हिमाचली समुदाय के विभिन्न आयोजनों में वह हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपना सहयोग देते हैं। उनके इसी समर्पण को देखते हुए हिमाचल मित्र मंडल ने उन्हें अपने वार्षिक समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News