जानिए क्या है CBSE की 12वीं कक्षा के Topper का सपना

Thursday, May 02, 2019 - 09:23 PM (IST)

सोलन: सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा में सोलन के सेंट ल्युकस स्कूल के पार्थ सैणी देशभर में तीसरा जबकि प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। पार्थ ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पार्थ ने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने का है। पार्थ ने बताया कि उसे देशभर में टॉप थ्री में आने की उम्मीद नहीं थी। परिणाम सुनकर वह काफी खुश है और इस सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

सुबह 5 बजे उठकर करता था पढ़ाई

पार्थ के पिता सुरेश सैणी सोलन के ब्रूरी के रहने वाले हैं। पार्थ सैणी ने बताया कि उसने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की व साथ में ट्यूशन से भी सहयोग लिया। उसने बताया कि वह जब स्कूल जाता था तो करीब 3-4 घंटे तक पढ़ाई करता था। छुट्टी के दिन 8-9 घंटे तक पढ़ाई करता था। पार्थ ने कहा कि वह सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई में लग जाता था और इसके बाद 6-7 बजे तक ट्यूशन पर जाता था।

Vijay