जानिए अनिल शर्मा को लेकर क्या बोले CM जयराम(Video)

Saturday, Mar 30, 2019 - 03:05 PM (IST)

सोलन(नरेश) : प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सोलन में आयोजित युवा सम्मेलन मे पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया को सम्बोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा के बारे में पूछने पर कहा कि उन्हें अपने विवेक से निर्णय करना होगा कि पार्टी में उन्हें रहना है या नहीं। उन्होंने कहा कि वह आज भी उन्हें भाजपा का ही मानते है। पार्टी के टिकट पर उन्होंने चुनाव जीता है और मंत्री भी बने है। पार्टी के लिए उन्हें प्रचार करना होगा। उन्होंने कहा कि पिता-बेटे के कांग्रेस में जाने से फर्क नहीं पड़ता। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व सुखराम के गले मिलने पर उन्होंने कहा कि यह दोनों नेता कई बार गले मिले और अलग हुए। इससे मंडी संसदीय क्षेत्र में कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में चारो लोकसभा सीट जीतेगी।

kirti