जानिए अब तक कितने श्रद्धालुओं ने किए मां बज्रेश्वरी के दर्शन

Saturday, Sep 26, 2020 - 05:06 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश): शनिवार को 505 श्रद्धालुओं ने माता बज्रेश्वरी के दरबार में माथा टेककर माता का आशीर्वाद लिया। इनमें से 468 श्रद्धालु बाहरी राज्यों से माता के दशर्नाथ आए थे। मंदिर अधिकारी तहसीलदार विजय सांगा ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ाबे की गिनती की गई। उन्होंने कहा कि बुधवार 23 सितम्बर को 16 हजार 603 रूपए का चढ़ाबा माता के चरणों में चढ़ाया गया था। मंदिर के ट्रस्टी एवं मुख्य पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि प्रसाद की दुकानों में भी श्रद्धालु प्रसाद खरीदते नजर आए।

Jinesh Kumar