पतंग उड़ाते हुए तीसरी मंजिल से गिरा बच्चा, हालत गंभीर

Monday, Jan 21, 2019 - 11:30 AM (IST)

ऊना (विशाल): शहर के मोहल्ला बैहली में पतंग उड़ाते हुए एक बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया है। इस दुर्घटना के चलते बच्चे को गंभीर चोटे पहुंची हैं। घायलावस्था में बच्चे को लेकर परिजन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चे को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुभम (7) एक मकान की तीसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते हुए बच्चा संतुलन खो बैठा और नीचे गिर कर चोटिल हो गया। एस.पी. दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

 

kirti