भीषण अग्निकांड में रसोईघर राख, अढ़ाई लाख का नुक्सान

Saturday, Feb 24, 2018 - 06:11 PM (IST)

घुमारवीं (मुकेश): घुमारवीं के साथ लगती पंचायत दाबला के गांव दाबला में शनिवार को स्लेटपोश रसोईघर में भीषण आग लग गई। आग सुरेश कुमार पुत्र तुलसी राम गांव दाबला (नेरी) के स्लेटपोश रसोईघर में लगी बताई जा रही है। इस घटना में करीब अढ़ाई लाख रुपए का नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। आग लगने का पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने घर वालों को बताया कि रसोई घर से धुआं उठ रहा है। इस दौरान आसपड़ोस के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश तथा फायर ब्रिगेड घुमारवीं को भी सूचित किया।

शॉट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक रसोई में रखा सारा सामान राख हो चुका था। वहीं पंचायत प्रधान चिंत राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यही प्रतीत होता है कि आग शॉट सर्किट से ही लगी है। उधर, घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।