अचानक लगी आग से रसोई घर व 2 कमरों को नुकसान
Saturday, Sep 12, 2020 - 12:09 PM (IST)
सुलह (सःह) : वीरवार देर रात्रि पंचायत भट्टू निवासी अंकुश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह राणा के रसोई घर में आग लग गई। रसोई घर में आग लगने के कारण पास के 2 कमरे भी आग की चपेट में आ गए। जिस कारण कमरों में रखा सामान भी जल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। आग लगने की घटना के बारे में जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला तभी तुरंत आसपास के लोग इकठ्ठा होकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।
जबकि यह बताया जा रहा है कि रात को खाना बनाने के उपरांत अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस हादसे मे हजारों का नुकसान आंका गया है। अंकुश राणा ने बताया कि इस बारे पुलिस थाना भवारना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। वहीं गैस ऐजेंसी को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। एसएचओ भवारना रमेश ठाकुर ने कहा कि अंकुश ने घर में आग लगने सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है व छानबीन शुरू कर दी है कि किन कारणों से आग लगी है।