खाद्य आपूर्ति मंत्री ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी में अंतर

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 09:29 PM (IST)

धर्मशाला: मिनी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी में हमेशा से ही अंतर रहा है, जिसका खमियाजा प्रदेश सहित पूरे देश की मासूम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने देश में जनता के हित के लिए कार्य किए हैं, अगर कांग्रेस सरकार भी उसी तरह से करती तो वर्तमान में देश व प्रदेश के ऐसे हालात कभी नहीं होते। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2012 से पूर्व जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो भाजपा ने सीमैंट के दामों में 25 रुपए की कमी की थी। उस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सदन में हो हल्ला मचाया और सीमैंट के दामों में 50 रुपए कमी करने की मांग रखी। यह मुद्दा कांग्रेस ने चुनावों में भी उछाला लेकिन जब कांग्रेस सत्तासीन हुई तो कांग्रेस ने सीमैंट के दामों में कमी नहीं की बल्कि 75 रुपए की वृद्धि कर दी।


नशे के सौदागरों को एक समान सजा जरूरी
नशे बारे पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने बताया कि नशे का धंधा करने वाले सौदागरों के लिए एक जैसी सजा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नशे का धंधा करने वाले काफी समझदार हो गए हैं कि वे इतनी कम मात्रा में नशे की सप्लाई कर रहें हैं ताकि पकड़े जाने पर उन्हें जल्द ही रिहाई मिल जाए। नशे की सप्लाई करने वाले चाहे कम मात्रा में नशे की सप्लाई करें या ज्यादा, सजा एक बराबर ही होगी। नशे के सौदागरों को पकडऩे में पुलिस विभाग भी पूरी ईमानदारी से अपना कार्य कर रहा है।  


धर्मशाला को बनाया जाएगा आदर्श विधानसभा क्षेत्र
उन्होंने मिनी सचिवालय धर्मशाला में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इसके अतिरिक्त शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मशाला विस क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने एवं मौजूदा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ ही नवीन परियोजनाओं को लागू करने पर जोर दिया गया है।


ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, एस.डी.एम. धर्मेश रमोत्रा, पार्षद तेज सिंह, राजेंद्र कुमार, वीरू वालिया, जगदीश रस्तोगी, महामंत्री यशपाल सभ्रवाल, डा. विजय शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला वन अधिकारी प्रदीप भारद्वाज, अधिशासी अभियंता आर.के. खरवाल, अधिशासी अभियंता आई.पी.एच. विकास बख्शी, खंड विकास अधिकारी अभिनीत, भू-संरक्षण अधिकारी राहुल कटोच, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियत्रंक नरेंद्र धीमान व एरिया मैनेजर खेम चंद सहित लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News