सांसद की शपथ लेने से पहले किशन कपूर का विधायक पद से इस्तीफा

Tuesday, Jun 18, 2019 - 12:14 PM (IST)

कांगड़ा: लाेकसभा चुनावाें में बीजेपी टिकट पर चुनाव जीते हिमाचल सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और पच्छाद से विधायक सुरेश कश्यप ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सांसद की शपथ लेने से पहले दाेनाें ने अपने पद से इस्तीफा दिया। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने उनके इस्तीफे काे मंजूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगर मुख्यमंत्री चाहें तो वह अगले 6 महीने तक बिना विधानसभा के सदस्य रहे भी मंत्री पद पर काबिज रह सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में लोकसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। 2 दिन तक सभी नवनिर्वाचित सांसद पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। 

मुख्यमंत्री जल्द कपूर के पद पर बने रहने को लेकर लेंगे फैसला

शपथ ग्रहण से पहले ही धर्मशाला और पच्छाद के विधायक ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल को सौंप दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। हालांकि कपूर ने अभी तक मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मुख्यमंत्री जयराम जल्द कपूर के पद पर बने रहने को लेकर फैसला ले सकते हैं। चुनाव आयोग अगले 6 महीने के अंदर इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।
 

Ekta