शांता के सपनों को साकार करूंगा: किशन कपूर

Thursday, Jun 13, 2019 - 12:33 PM (IST)

पालमपुर (प्रवीण): भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है जिसने मुझे इतनी पहचान दी है। उक्त शब्द पालमपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में पालमपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद किशन कपूर ने कहे। उन्होंने कहा कि वह शांता कुमार के सपनों को भी साकार करेंगे जो कार्य उनसे रह गए हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जब धर्मशाला में नए समीकरण बन रहे थे तो उस समय उनके साथ हजारों लोग खड़े हो गए तथा भावुक होकर उनके साथ खड़े रहे जोकि भाजपा परिवार का हिस्सा थे तथा आज उन्हें जो कुछ भी मिला है भाजपा की वजह से मिला है तथा एक मां उनकी घर में है तथा एक मां उनकी भाजपा है। 

उन्होंने कहा कि धर्मशाला ने उनकी पहचान बनाई थी लेकिन कांगड़ा-चम्बा ने नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि अनछुए वर्ग के लिए केंद्र सरकार में योजनाएं बनाई गर्ईं तथा उसका लाभ उस वर्ग को हुआ तथा प्रदेश सरकार की 1 साल की उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही। सांसद ने कहा कि 72 प्रतिशत वोट देकर कांगड़ा-चंबा के लोगों ने नया इतिहास रचा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा कहा कि एक और जहां पालमपुर को हलके में लिया जा रहा था लेकिन 19 हजार से बढ़त दिलाकर यह बात मिथ्या सिद्ध हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वह विधानसभा चुनावों में भी एकजुट रहें।

Ekta