किसान आंदोलन का हो रहा राजनीतिकरण, किसान मोर्चा चलाएगा हस्ताक्षर अभियान : बबली

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 04:40 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली ने ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के शुरू होते जो मांगे थी उनपर केंद्र सरकार ने सहमति जताते हुए लिखित देने का भी प्रस्ताव दे दिया है। लेकिन अब किसान आंदोलन का राजनीतिकरण हो गया है। बबली ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के साढ़े तीन लाख किसानों तक पहुंचकर उन्हें किसान विधेयकों की जानकारी देगी और हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार का आभार जताएंगे। 

कृषि विधेयकों को लेकर किसानों में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के किसानों के बीच जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली ने ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हिमाचल के साढ़े तीन लाख किसानों के बीच जाकर उन्हें कृषि विधेयकों से होने वाले लाभ बताएंगे। वहीं एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा और इस हस्ताक्षर अभियान के जरिये केंद्र सरकार का आभार जताया जायेगा। बबली ने कहा कि एमएसपी और मंडियों को लेकर ही यह किसान आंदोलन शुरू किया गया था और केंद्र सरकार ने किसानों की इन मांगों पर सहमति जताई है। लेकिन अब यह आंदोलन राष्ट्रविरोधी ताकतों और राजनितिक संगठनों ने हाइजेक कर लिया है। बबली ने किसान हितों के लिए किसान मोर्चा भी हमेशा खड़ा रहा है लेकिन जो लोग किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपने निजी हित  साधना चाहते है भाजपा किसान मोर्चा उन्हें बेनकाब करेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News