ITBP जवानों के साथ किरण रिजिजू ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Wednesday, Aug 15, 2018 - 11:23 AM (IST)

रिकांगपियो :केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने स्वाधीनता दिवस  पर आज हिमाचल प्रदेश के रिकांगपियो में ध्वजारोहण किया। वे सेना के एक विशेष हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने यहां आईटीबीपी के जवानों के साथ काफी वक्त गुजारा और उनकी समस्याओं व कार्यप्रणाली का जायज़ा भी लिया।

उन्होंने सभी देश व् हिमाचल वासियों को 72 वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि जिन लोगों ने भारत को आज़ादी दिलाई उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखते हुए आगे बढ़ना होगा। तभी भारत पुन: विश्वगुरु बना पायेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले  पिछले साल दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी भी दिवाली मनाने किन्नौर  पहुंचे थे। हिमाचल का यह जिला चीन सीमा से सटा हुआ है।



 

kirti