किन्नौर से लापता नाबालिग युगल को निजी होटल से किया गिरफ्तार

Friday, Sep 07, 2018 - 03:24 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): रामपुर उपमंडल के अंतर्गत पुलिस ने किन्नौर से लापता  नाबालिग युगल को बस स्टैंड के नजदीक एक निजी होटल से गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के बाद रामपुर थाने में ले गई। जानकारी के अनुसार नाबालिगा के परिजनों ने दोनों के अपहरण की जानकारी रिकांगपिओ पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनों के मोबाईलों की लोकेशन खोजने के उपरांत रामपुर के होटलों व गेस्ट हाऊस में डी.एस.पी. प्रोबेशनल प्रियांक गुप्ता की अध्यक्षता में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान दोनों को रामपुर केे  लोकल बस स्टैंड के नजदीक बने होटल के कमरे में गिरफ्तार किया। 

पुलिस के अनुसार दोनों उतराखंड के विकासनगर की ओर जाने की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने दबिश देकर दोनों की योजनाओं पर पानी फेर दिया। नाबालिका जिला किन्नौर के निचार की रहने वाली है और रिकांगपिओ के स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। नाबालिग छात्रा की आयु 15 वर्ष है। इसके अलावा नाबालिग लडक़े की आयु 17 वर्ष है और वह नेपाल का रहने वाला है। नाबालिक लम्बे समय से परिजनों के साथ रिकांगपिओ में मजदूरी का कार्य करता है। डी.एस.पी. रामपुर अमिमन्यू वर्मा ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद रिकांगपिओ पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।

Ekta