कांग्रेस की नींव रखने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के परिजन सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 05:57 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए कांग्रेस पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं को मरणोपरांत सम्मानित करने का अभियान शुरू किया है। बुनियाद के नाम से शुरू किए गए इस अभियान के पहले चरण में आज आजीवन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रहे 200 दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। मुकेश अग्निहोत्री ने इन कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि आज राजनीति में उन्होंने जो भी मुकाम हासिल किया है वे इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत से संभव हो पाया है। मुकेश अग्निहोत्री दिवंगत कार्यकर्ताओं को याद करते हुए भावुक भी हो गए। इस दौरान लगे हाथ मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता का सेमीफाइनल पूरी तरह से हार चुकी भाजपा इस वक्त डूबता जहाज बन कर रह चुकी है। 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके परिवारों के सम्मान के लिए नए कार्यक्रम को शुरू किया है, जिसके तहत पुराने कार्यकर्ता जो अब इस संसार में नहीं रहे हैं और कांग्रेस की मजबूत नींव के रूप में उन कार्यकर्ताओं ने काम किया। ऐसे कार्यकर्ताओं के परिवारों के सम्मान के लिए बुनियाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके पहले चरण में हरोली हलके के 200 कार्यकर्ताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नीव के यह पत्थर वह कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने उन्हे यहां तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका अदा की, वहीं कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंदी से उठाते हुए पार्टी को मजबूत रखा और आज उनके परिवार भी कांग्रेस को मजबूत करने और आगे बढ़ाने का काम कर रहे। इस मौके पर भावुक हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ता जो हमसे बिछड़ गए, उनकी कमी पूरी नहीं हो सकती है, हम उन्हें कभी भूल नहीं सकते हैं, इसलिए उनको याद करते हुए उनके परिवारों को सम्मान दिया जा रहा है। वही मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट का सपना भूल जाए क्योंकि भाजपा सेमीफाइनल 4-0 से हार गई है और अब भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है, जिसने इस जहाज से छलांग लगानी है वह लगा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News