रेडक्रॉस से जोड़े जाएंगे स्कूल व कॉलेज के बच्चे, इस जिला से होगी शुरुआत

Saturday, Jul 21, 2018 - 03:58 PM (IST)

मंडी(नीरज) : हिमाचल प्रदेश के जिला में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के उपरान्त जानकारी देते हुए एडीसी मंडी राधव शर्मा ने बताया कि मंडी जिला में आने वाले समय में स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को रेडक्रॉस के साथ जोड़ा जाएगा। जिसमें आयु सीमा विभिन्न ग्रुपों के लिए 5 से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस ने आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और 30 वर्ष तक के युवाओं को भी रेडक्रॉस के साथ जोड़ने को फैसला लिया है। इतना ही नहीं रेडक्रॉस सोसायटी विश्व भर में समाजिक कार्यों के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसको देखते हुए अब बच्चों और युवाओं को रेडक्रॉस के साथ जोड़कर एक नई पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले संस्थानों को रेडक्रॉस से जोड़ा जाएगा और बाद में जूनियर और यूथ ग्रुप बनाए जाऐंगे। 

इन ग्रुपों में स्वयं सेवकों को जोड़ा जाएगा जो आने वाले समय में विभिन्न प्रकार की समाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अवेयर करने व किसी भी प्रकार की आपदा के समय में लोगों की सेवा करने का कार्य करेगें। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार से बच्चों और युवओं को उनके सामाजिक दायित्व के बारे में भी जानकारी मिलेगी और उनमें लिडरशिप की भावना का भी विकास होगा। साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त ने संस्थानों से 45 दिनों के अंदर ज्यादा से ज्यादा बच्चों और युवाओं को रेडक्रॉस के साथ जोड़ने का आग्रह भी किया। इस मौके पर रेडक्रॉस  मंडी के सचिव ओम प्रकाश भाटिया ने सभी को रेडक्रॉस की गतिविधियों के बारे में अवगत भी करवाया।
 

 

kirti