तेज रफ्तार कार ने मारी बच्चे को टक्कर, चालक फरार

Friday, Oct 28, 2016 - 08:02 PM (IST)

अम्ब: अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में एक तेज रफ्तार कार ने 5 वर्षीय आप्रवासी बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं गंभीरावस्था में बच्चे को सिविल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके से फरार हुए वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सड़क किनारे अपनी मां के साथ पैदल चल रहे एक बच्चे को ऊना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। चालक बच्चे को टक्कर मारने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। डीएसपी अम्ब जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस घटना में कुलदीप (5) पुत्र राजू निवासी मुरादाबाद (यूपी) को गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे के माता-पिता बीजापुर में रहते हैं।