कुल्लू में केजरीवाल ने निकाली तिरंगा यात्रा, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मसले पर घेरी सरकार

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 04:17 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से शनिवार को कुल्लू में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान केजरीवाल ने कुल्लू के ढालपुर चौक पर जनता को संबोधित किया। उन्होंने हिमाचल में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लचर व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 75 साल तक भाजपा और कांग्रेस ने राज किया। ये पार्टियां भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर पाईं। हिमाचल में भी ये दोनों पार्टियां 5-5 साल का फ्रैंडली मैच खेलती रहीं। उन्होंने कहा कि एक मौका आम आदमी पार्टी को दो। दिल्ली और पंजाब की भांति हिमाचल में भी भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे।

हिमाचल में बहुत संसाधन, फिर भी विकास के मामले में पिछड़ा : भंगवत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बहुत संसाधन हैं फिर भी हिमाचल विकास के मामले में पिछड़ा है। हजारों करोड़ रुपए का प्रदेश सरकार का बजट है। यह बजट जाता कहां है और धरातल पर खर्च क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हम झाड़ू से कीचड़ साफ करेंगे और कमल खिलेगा ही नहीं। कांग्रेस और भाजपा ने आम जनता को लूटा है। वहीं, तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कालेज गेट से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ढालपुर चौक पर संपन्न हुई।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News