हिमस्खलन से काजा-किब्बर संपर्क मार्ग बंद, ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ीं

Tuesday, Mar 08, 2022 - 09:51 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): काजा उपमंडल के अंतर्गत काजा-किब्बर संपर्क मार्ग हिमस्खलन होने से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन दिन के समय हुआ है, जिसके चलते कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है लेकिन मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। वहीं हिमस्खलन की सूचना मिलने के बाद मार्ग बहाली के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। उधर, मार्ग अवरुद्ध होने से किब्बर गांव के ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग काजा के अधिशासी अभियंता गयमछो ने बताया कि हिमस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है, जल्द ही मार्ग बहाल कर लिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay