कौल सिंह ठाकुर ने गुजरात में चुनाव को लेकर उठाए सवाल

Friday, Nov 24, 2017 - 05:05 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सेहत मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने यह आरोप लगाए हैं। कौल सिंह ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने गुजरात में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए मतदान की तिथियों को देरी से जारी किया ताकि माहौल भाजपा के पक्ष में आ जाए। उन्होंने दावा कि हार्दिक पटेल और पाटीदार समाज के समर्थन मिलने से कांग्रेस गुजरात में मजबूत हुई है।

आजादी का मतलब भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं
कौल सिंह ठाकुर ने हिंदी फिल्म पद्मावती के विवाद पर कहा, आजादी का यह मतलब नहीं कि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए। उन्होंने आगे कहा, लोगों की भावनाओं की कद्र की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, अगर फिल्म से विवादित तथ्य हटाए जाते हैं तो इसे रिलीज किया जाना चाहिए।

हिमाचल में भी विरोध
देश भर में राजपूत समुदाय के विरोध के बाद अब हिमाचल में भी पद्मावती के विरोधी स्वर गूंजने लगे हैं। इसे लेकर राजपूत समुदायों ने चेतावनी भी दे डाली है। वहीं विरोध को लेकर बैठकों को दौर लगातार जारी है।