कौल सिंह ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- हिमाचल में कोई नहीं है मोदी की लहर

Friday, Oct 06, 2017 - 04:04 PM (IST)

मंडी (नीरज) :स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि भाजपा के नेताओं को राहुल गांधी के नाम का फोबिया हो गया है। भाजपा नेता बयान दे रहे हैं कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं वहां कांग्रेस की सरकार नहीं बनती हैं कौल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बिहार गए और वहां पर सरकार बनी थी। इसके लिए उन्होंने ने बिहार का उदाहरण भी दिया। कौल सिंह ठाकुर शुक्रवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे कि राज्य सरकार विकास से विजय के नाम से ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रैली आयोजित करने जा रही है जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली में प्रदेश भर के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। 


आज भी लोग रोजगार के इंतजार में 
वहीं कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी को लेकर कही जा रही बातों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया जा सका। आज भी लोग रोजगार के इंतजार में हैं। हिमाचल प्रदेश में कोई मोदी लहर नहीं है। यहां पर एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।