कौल सिंह ने साधा निशाना, कहा-नोटबंदी का सिर्फ BJP नेताओं ने उठाया फायदा

Sunday, Nov 11, 2018 - 08:25 PM (IST)

पंडोह: द्रंग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व नत्था सिंह ठाकुर मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि आज देश 2 उद्योगपतियों के हवाले है। सरकार को 2 आदमी मोदी और शाह चला रहे हैं और सरकारी खजाना दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। मोदी ने कहा था कि काला धन बाहर से लाएंगे लेकिन वह काला धन आया ही नहीं और न ही 15-15 लाख रुपए लोगों के खाते में आए। कांग्रेस यू.पी.ए. की सरकार ने 76,000 करोड़ के ऋण किसानों के माफ किए जबकि मोदी सरकार ने किसानों का एक पैसा भी माफ नहीं किया।

नोटबंदी से आम लोग व व्यापारी हुए परेशान
उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फायदा भाजपा के नेताओं को हुआ है। इस नोटबंदी से आम लोग व व्यापारी परेशान हुए हैं। नीरव मोदी, माल्या व गुजरात के उद्योगपति बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर विदेशों में भाग गए। इन्हें भगाने में भी मोदी सरकार का हाथ है। द्रंग क्षेत्र की सड़कें बंद पड़ी हैं व बसें नहीं चल रही हैं। कांग्रेस के दौरान हर पंचायत में स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र खोले लेकिन आज स्कूल बंद किए जा रहे हैं। पधर में कांग्रेस सरकार के दौरान फायर सॢवस केंद्र खोला था लेकिन भाजपा ने इसे अब थुनाग में खोल दिया।

Vijay