कसौली शूटआउट: आरोपी को 5 दिन की रिमांड, कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में किया पेश

Friday, May 04, 2018 - 02:00 PM (IST)

सोलन (नरेश): सोलन के कसौली शूटआउट में महिला अधिकारी की हत्या के आरोपी विजय को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस थाना धर्मपुर से सीजेएम कसौली न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को लाल रंग की गाड़ी में कोर्ट ले जाया गया। इस दौरान एसपी मोहित चावला, पुलिस अधिकारी शिव कुमार और तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।  


बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह साढ़ें 4 बजे आरोपी को मथुरा से सोलन लाया गया और उसे पुलिस थाना धर्मपुर के लॉकअप में रखा गया। पुलिस ने आरोपी से सारी पूछताछ की। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस कुछ जरूरी कागजात तैयार कर रही थी। पुलिस थाना धर्मपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, थाने का मेन गेट बंद कर दिया गया था। मीडिया को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा था।  

Ekta