कांग्रेस की 2 सीटों पर जीत का कसौली कांग्रेस कमेटी ने कुमारहट्टी में मनाया जश्न

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 03:17 PM (IST)

कुमारहट्टी (नवीन): प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा 2 सीटें जीतने पर कसौली कांग्रेस कमेटी ने अपनी खुशी का इजहार करते कुमारहट्टी में जमकर पटाखे चलाए व  मिठाई बांटी। कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद ने प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा 3 में से 2 सीटें जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा  देहरा व नालागढ़ से जीती गईं सीटों से यह बात साबित हो गया है कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत होकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर मोहर लगाते हुए विश्वास जताया है। 

नवीन सूद ने  देहरा विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर व नालागढ़ से नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने धनबल की राजनीति को दरकिनार कर जनबल की राजनीति पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की 40 विधायक हो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार प्रदेश वासियों के हितों के लिए अब और मजबूती से कार्य करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कसौली कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व कुमारहट्टी व्यापार मंडल के प्रधान अशोक सूद, कसौली कांग्रेस के सचिव व बड़ोग के उपप्रधान गुरुदेव शर्मा,अनहेच पंचायत के प्रधान मोहनलाल कंवर, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव कुणाल गर्ग, अतुल गोयल, राकेश ठाकुर, दिलशाद, मुकेश ठाकुर,अजय ठाकुर, अमृत लाखि,अमर सिंह, अमरलाल, रणवीर ठाकुर,अजय गर्ग व कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News