क्रिसमस के रंग में रंगी पर्यटन नगरी कसौली, भारी संख्या में पहुंचे पर्यटक

Monday, Dec 25, 2023 - 05:12 PM (IST)

कसौली (जितेंद्र): पर्यटन नगरी कसौली में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कसौली के सभी चर्चों में खासी रौनक देखने को मिली। क्राइस्ट चर्च, कैथोलिक चर्च और बैपटिस्ट चर्च और लॉरेंस स्कूल सनावर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह सारे ही चर्च काफी पुराने और अपनी ऐतिहासिक मान्यताएं रखते हैं। 1843 में निर्मित क्राइसिस चर्च (चर्च ऑफ इंग्लैंड), 1847 में स्थापित लॉरेंस स्कूल सनावर कसौली चर्च, सेंट मैरी स्कूल कैथोलिक चर्च, 1923 में स्थापित बैपटिस्ट चर्च कसौली।।

क्राइस्ट चर्च के पादरी ने लोगो को संदेश देते हुए बताया। क्रिसमस पर्व कैरोल आराधना के साथ प्रभु यीशु का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस शांति और प्रेम का त्यौहार है। प्रभु येशु ने दुनिया में सबको प्रेम ही बांटा है। एक दूसरे का सम्मान और एक दूसरे से प्रेम करना यही हमारा परम लक्ष्य है। इस मौके पर भारी संख्या में पर्यटकों ने भी कसौली का रुख किया। कसौली के चर्चौ और बाजारों में भी क्रिसमस के कारण खासी रौनक देखने को नजर आ रही है। भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के कारण कसौली के तकरीबन सभी होटलों में ऑक्युपेंसी फुल चल रही है। जिसके कारण होटल कारोबारी भी भी खासे उत्साहित है।

 

Content Writer

Kuldeep