करवाचौथ : चांद के दीदार को रिज पर पहुंचे सैंकड़ों चांद

Sunday, Oct 08, 2017 - 10:22 PM (IST)

शिमला: राजधानी के रिज मैदान पर चांद के दीदार को सैंकड़ों चांद उमड़ आए। शहर की विवाहित महिलाओं ने अपने पति की खुशहाली व लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। रविवार को पवित्र करवाचौथ के पर्व पर महिलाओं ने अखंड व्रत का पालन करते हुए शाम को 8 बजकर 30 मिनट पर चांद का दीदार किया। महिलाओं ने चांद को अघ्र्य देकर पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना कर पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत खोला। इस दौरान महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा सोलह शृंगार किया, साथ ही दिन ढलने पर व्रत कथा का पाठ किया व एक-दूसरे को सुहागियां बांटीं। यही नही,ं इस पर्व को सुहागनों के अलावा कुंवारी लड़कियों ने भी मनाया, वहीं एच.पी.टी.डी.सी. के होटलों में करवाचौथ के अवसर पर विवाहित महिलाओं को सरगी प्रदान की गई। 

रिज मैदान पर रही रौनक
शिमला के रिज मैदान में करवाचौथ की रौनक ही कुछ खास थी। जहां एक साथ सैंकड़ों सुहागिनें चांद का दीदार कर व्रत तोड़ती दिखीं, वहीं आसमान में खिले चांद की दुधिया रोशनी ने खूबसूरत परिधानों में सजी सुहागिनों की रौनक को दोगुना किया। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं के अलावा करवाचौथ मनाने पहुंचे पर्यटकों का भी हुजूम देखने को मिला। वहीं इस कार्यक्रम पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम थे।