करवाचौथ : बादलों की लुकाछिपी में सुहागिनों ने किया चांद का दीदार

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 11:47 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने सोलह शृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। बारिश ने करवाचौथ व्रत के पूजन में खूब खलल डाला। वहीं चांद भी बादलों में लुकाछिपी खेलता रहा। बता दें कि शिमला में हर साल करवाचौथ व्रत के पूजन के लिए हजारों की तादाद में सुहागिनें रिज मैदान पर पहुंचती थीं लेकिन बारिश व ठंड की वजह से इस बार शाम के समय बहुत कम संख्या में महिलाएं रिज मैदान पर पहुंचीं। बता दें कि हर साल सैंकड़ों की तादाद में सुहागिनें रिज मैदान पर एकत्र होती हैं। रिज मैदान से ही सबसे पहले चांद नजर आता है। काफी संख्या में बाहरी राज्यों से भी लोग शिमला करवाचौथ मनाने आए हुए थे। पर्यटन विभाग ने भी करवाचौथ को लेकर सैलानियों के लिए होटलों में विशेष पैकेज दिए हुए हैं। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतर महिलाओं ने  घर से ही चांद की पूजा करके अपने पति की लम्बी उम्र की कामना की।
PunjabKesari, Karvachauth Festival Image

मेहंदी वालों की चांदी

करवाचौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ मेहंदी लगाने वाले स्टाल पर दिखी। महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए घंटों इंतजार करती रहीं। मेहंदी लगाने वालों ने भी त्यौहार के चलते मेहंदी लगाने की दरें दोगुना तक बढ़ा दी थीं। हाथों में मेहंदी लगाने वाले 300 से 1800 रुपए तक वसूल कर रहे थे। बावजूद इसके महिलाओं की लंबी कतारें दिनभर मेहंदी लगाने वालों के पास लगी रहीं।
PunjabKesari, Karvachauth Festival Image

पुरुषों ने भी रखा व्रत

करवाचौथ व्रत वैसे तो महिलाएं ही रखती हैं मगर फिल्मों व नाटक को देखकर पुरुष भी अब करवाचौथ व्रत रखने लगे हैं। राजधानी में भी कई पुरुषों ने अपनी पत्नी की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा हुआ था। वहीं गुपचुप तरीके से कुछ युवतियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा हुआ था। यदि शास्त्रों की मानेंतो इनमें महिलाओं को ही करवाचौथ का व्रत रखने का विधान है।

सोशल मीडिया पर छाईं सुहागिनें

करवाचौथ व्रत को लेकर सोलह श्रृंगार कर सजी सुहागिनें सोशल मीडिया पर दिन भर छाई रहीं। अपने फेसबुक पेज, व्हाट्सएप व ट्विटर आदि पर महिलाओं ने श्रृंगार के साथ अपने फोटो को अपलोड किया। वहीं कुछेक महिलाओं ने अपने पतियों के साथ इस पल को कैमरे में कैद कर लिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News