त्रियुंड में भटका कर्नाटक का युवक, पुलिस ने किया रैस्क्यू

Friday, Feb 23, 2024 - 12:08 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट त्रियुंड पर रास्ते भटके कर्नाटक के युवक को मैक्लोडगंज पुलिस टीम ने सुरक्षित रैस्क्यू किया। कर्नाटक का युवक रिषभ पुत्र पवन गुराज धर्मशाला के समीपवर्ती शीला चौक के पास एक निजी होटल में ठहरा हुआ था। रिषभ वीरवार सुबह अकेला ही त्रियुंड ट्रैक पर निकल गया और रास्ता भटक गया। उसने अपने रास्ता भटकने की सूचना हैल्पलाइन नंबर 112 पर दी। इसके बाद मैक्लोडगंज पुलिस को इस संदर्भ में सूचित किया गया और मैक्लोडगंज पुलिस ने रैस्क्यू टीम का गठन कर लापता पर्यटक को ढूंढने निकल पड़ी। इसी बीच रास्ता भटके कर्नाटक के रिषभ को सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया गया है। खबर की पुष्टि एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने की है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay