करगिल शहीदों को नमन करने के लिए दौड़ा नाहन, लोगों में जगाया देशभक्ति का जज्बा(Video)

Monday, Jul 22, 2019 - 12:55 PM (IST)

नाहन (सतीश): कारगिल दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक शहर नाहन में सेना द्वारा रन फॉर फन का आयोजन किया गया। करीब 6 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।


ऐतिहासिक चौगान मैदान से शुरू हुई दौड़ शहीद स्मारक और मुख्य बस स्टैंड होते हुए वापिस चौगान मैदान पहुंची। दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे युवाओं को सम्मानित किया गया।


मेजर जनरल आरस मान ने बताया कि आज का दिन ना केवल सेना के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि रन फॉर फन दौड़ के आयोजन का मुख्य मकसद लोगों को देश भक्ति के प्रति प्रेरित करना है।

Ekta