कर्म चंद शर्मा बने ऑल इंडिया ड्राइवर फैडरेशन के उपाध्यक्ष

Tuesday, Oct 02, 2018 - 05:13 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश): हिमाचल प्रदेश राजकीय-अर्द्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग विश्राम सुंदरनगर में पहुंचने पर ऑल इंडिया ड्राइवर फैडरेशन के नवनियुक्त उपाध्यक्ष कर्म चंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष उमेश शर्मा जिला मंडी के प्रधान पितांबर शर्मा, सुंदरनगर इकाई के प्रधान नरेंद्र कुमार नरेंद्र गुलेरिया, प्रेम सिंह ठाकुर, श्याम सिंह सेन, गुलजारी लाल, बुद्धि सिंह, देवेंद्र कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, श्याम सिंह, नरेश कुमार व कार्य निरीक्षक संघ के जिला प्रधान प्रदीप कुमार समेत तमाम पदाधिकारियों भाग लिया।

हक की लड़ाई के लिए एकजुट होकर रहेंगे आगे
इस अवसर पर कर्म चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा ने हिमाचल के तमाम कर्मचारियों की ओर से इस अधिवेशन में न्यू पैंशन स्कीम के संदर्भ में अपना जोरदार पक्ष रखा और इस अधिवेशन में देशभर से 30 से 32 प्रांतों के डैलिगेट्स ने भाग लिया, जिनमें से हिमाचल प्रदेश से इस फैडरेशन के उपाध्यक्ष पद के लिए उनको मनोनीत किया गया जोकि हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हिमाचल प्रदेश की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं का वह बखूबी राष्ट्रीय स्तर पर निदान करेंगे और हक की लड़ाई के लिए एकजुट होकर आगे रहेंगे जबकि हिमाचल प्रदेश से ही सुरेंद्र वर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव चयनित किया गया।

मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देंगे सभी कर्मचारी
यूनियन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र इंद्र कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चालक अर्धचालक परिचालक महासंघ के तमाम पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि हिमाचल प्रदेश में जो आपदा आई है उसके लिए राहत के तौर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सभी चालक एवं परिचालक अपना 1 महीने का बढ़ा हुआ वेतन (300 रुपए) मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मियों को बहुत कुछ दिया है इसके लिए वह सदा आभारी रहेंगे और सरकार के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

Vijay