कनिका ने MBA में पहला स्थान हासिल कर रोशन किया हिमाचल का नाम

Thursday, Jun 29, 2017 - 04:43 PM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा अायोजित एम.बी.ए. की द्वितीय तथा चौथे समेस्टर की परीक्षाओं में धर्मशाला महाविद्यालय की छात्रा कनिका गुप्ता ने 9.67 सी.जी.पी.ए. हासिल कर हिमाचल भर में पहला स्थान हासिल किया है। विभाग के समन्वयक मदन गुलेरिया ने बताया कि इस महाविद्यालय के एम.बी.ए. विभाग के छात्रों ने द्वितीय समेस्टर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कनिका ने इस द्वितीय समेस्टर में पहला स्थान हासिल किया है। शिवांगी राणा और रीतिका ने 9.50 सी.जी.पी.ए. हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया है। 


दीक्षा शर्मा ने 9.48 सी.जी.पी.ए. हासिल कर पांचवा और परिकल्पना ने 9.41 सी.जी.पी.ए. हासिल कर 7वां स्थान हासिल किया। चौथे समेस्टर में कार्तिक सूद ने 9.33 सी.जी.पी.ए. हासिल कर 7वां स्थान, आंचल शर्मा ने 9.32 सी.जी.पी.ए. हासिल कर 8वां तथा अनु धीमान ने 9.15 सी.जी.पी.ए. हासिल कर 10वां स्थान हासिल किया है। कॉलेज प्राचार्य एस.के. पाठक ने इस उपलब्धि पर कहा कि एम.बी.ए. विभाग पिछले वर्षों में भी इसी तरह मैरिट में स्थान हासिल करता आया है। इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक अखिल गौतम, मेघना सूद तथा अंकिता सूद मौजूद रहे।