Kangra: महिला पंजाब से लाकर बेचती थी देसी शराब, गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2024 - 10:16 AM (IST)

कांगड़ा। पुलिस थाना इंदौरा के तहत गांव पाधियां भोग्रवां में एक महिला को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि यह महिला पंजाब से सस्ते दाम पर शराब लाकर अपने घर में अवैध रूप से बेच रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात को उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने महिला के घर से पांच पेटी देसी शराब की बरामद कीं।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि इस शराब पर पंजाब का मार्का लगा हुआ था। पुलिस ने 56 बोतलें पकड़ीं। पकड़ी गई महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी बलदेव उर्फ काका निवासी पाधियां भोग्रवां तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News