खेतों में गई महिला की संदिग्ध मौत

Monday, Jan 20, 2020 - 04:24 PM (IST)

कांगड़ा, (कालड़ा): शाहपुर थाना के अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना प्रभारी शाहपुर हेम राज ने बताया कि इस थाना के अंतर्गत एक 52 वर्षीय महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह रविवार सुबह यह महिला खेतों में गई, जहां उसे चक्कर आ गया। उसके परिजन उसे उपचार के लिए कांगड़ा के एक निकटवर्ती गांव के निजी अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे टांडा अस्पताल रैफर कर दिया। महिला की टांडा पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मौत के कारणों का पता न होने के कारण महिला का पोस्टमार्टम धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा।

Kuldeep