अनियंत्रित होकर 50 फु ट नीचे गिरी कार

Saturday, Jul 13, 2019 - 10:25 PM (IST)

कांगड़ा, (कालड़ा): नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत बनेर खड्ड के ऊपर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पठानकोट-मंडी पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 फुट नीचे गहरी खड्ड में बने पंप हाऊस में जा पहुंची। कार में सवार युवक घायल हो गया। घायल अविनेश पुत्र राजपाल निवासी गांव डाड तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 28 वर्ष को गंभीर हालत में पुलिस व लोगों ने डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा से नगरोटा की तरफ  आ रही कार जो बनेर खड्ड के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 फु ट नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है।

 

Kuldeep