पाकिस्तान की जेलों में बंद 18 मानसिक अस्वस्थ नागरिकों की कांगड़ा पुलिस ने जारी की सूची

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 10:54 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : पाकिस्तान की जेलों में भारत के 18 मानसिक तौर पर अस्वस्थ नागरिक बंद हैं। जिला कांगड़ा पुलिस ने इन लोगों की पहचान हेतू अभियान चलाया है। जिला पुलिस ने इन सभी 18 मानसिक अस्वस्थ लोगों के फोटो जारी करके इन लोगों की पहचान संबंधी जानकारी होने पर जिला पुलिस को सूचित करने को कहा है। जिला पुलिस की ओर से इन लोगों की फोटो व उपलब्ध पते सहित सूची जारी की गई है। पाकिस्तान की जेलों में कैद 18 भारतीयों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। एस.पी. कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक कांगड़ा में पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में मानसिक रूप से अस्वस्थ 18 भारतीय नागरिक बन्द होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस सन्दर्भ में जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा इन लोगों की पहचान हेतू अभियान चलाया गया है ताकि इन लोगों की पहचान होने की सूरत में भारत वापस लाने की प्रक्रिया को अमल में लाया जा सके। इस बाबत कांगड़ा पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर भी उक्त लोगों के फोटो जारी किए गए हैं। व्यक्तियों की पहचान होने पर कांगड़ा पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01892-224905 या ई-मेल पर किसी भी समय सम्पर्क कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News