कांगड़ा पुलिस ने 10 नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति को किया सीज

Monday, Dec 10, 2018 - 12:33 PM (IST)

धर्मशाला (नरेश): कांगड़ा पुलिस ने जिला के 10 नशा तस्करों की संपत्ति को सीज किया है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों की कुल 4 करोड़ 47 लाख 45 हजार व 132 रुपए की संपत्ति अटैच की गई है। इसके साथ ही 74 नशा तस्करों की संपत्ति को भी सीज किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई करके तस्करों की संपत्ति की अंतिम जांच की है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा पुलिस ने इस वर्ष प्रदेश भर में सबसे ज्यादा नशा तस्करों की संपत्ति पकड़ी है, जिसमें एन.डी.पी.एस. के 252 मामले दर्ज करके 289 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें 39 महिलाएं भी नशा तस्करी करती हुई पकड़ी गई हैं। जिला में एक्साइज एक्ट के 646 मामले दर्ज हुए हैं। 

10 नशा तस्करों की संपत्ति को किया सीज

शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2267 पियक्कड़ चालकों के चालान काटे गए हैं और 597 चालकों के लाइसैंस रद्द करने की सूची भी सरकार को भेजी गई है। अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस वर्ष अभी तक 1474 चालान करके 76 लाख 72 हजार 400 रुपए का राजस्व भी इकट्ठा किया है। इसके साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 10519 चालान काटकर 3 करोड़ 65 लाख 86 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला है। उधर, एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस ने जिला के 10 नशा तस्करों की संपत्ति को सीज किया है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों की कुल 4 करोड़ 47 लाख 45 हजार व 132 रुपए की संपत्ति अटैच की गई है। इसके साथ ही 74 नशा तस्करों की संपत्ति को भी सीज किया जाएगा।

Ekta