पार्टी के दौरान तबीयत खराब, मौत

Monday, Apr 22, 2019 - 10:11 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): थाना कांगड़ा के अंतर्गत एक व्यक्ति की पार्टी के दौरान तबीयत खराब होने से मौत हो गई। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि प्रवीण कुमार (55) निवासी पपरोला अपने दोस्तों के साथ कांगड़ा के एक निकटवर्ती गांव में पार्टी के लिए आए थे। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए फोॢटस अस्पताल कांगड़ा ले जाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शव का सोमवार को धर्मशाला में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस के अनुसार धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा शव के पोस्टमार्टम व बिसरा की रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Kuldeep