कांगड़ा के जवान की मणिपुर में हार्ट अटैक से मौत, रात तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Sunday, Feb 17, 2019 - 04:14 PM (IST)

फतेहपुर: कांगड़ा जिला के रियाली गांव के जवान की मणिपुर में मौत होने का मामला सामने आया है। बता दें कि जवान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जवान मसरदीन (35) पुत्र गुलामदीन असम राइफल की 25 बटालियन में मणिपुर में तैनात था। जवान के घरवालों ने बताया कि उन्हें असम से फोन पर उनकी मौत के बारे में बताया गया था। मसरदीन वर्ष 2005 में असम राइफल में भर्ती हुआ था। उसके तीन लड़के हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को शव पैतृक गांव पहुंच जाएगा और सोमवार को उसे सुपुर्दे खाक कर दिया जाएगा। प्रशासन की तरफ से जवान के परिवार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।
 

Ekta