बर्फ में दबे कांगड़ा के जवान का 6 महीने बाद मिला शव, हुआ अंतिम संस्कार (Video)

Thursday, Jun 14, 2018 - 03:54 PM (IST)

इंदौरा: कांगड़ा जिला के इंदौरा तहसील से लापता शहीद जवान शम्मी सिंह का आखिरकार 6 महीने बाद शव मिला। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसका शव 6 महीने बर्फ में ही दबा हुआ था। बताया जाता है कि श्रीनगर के उरी सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फबारी में दबे जवान के शव को निकाला गया। शहीद जवान शम्मी सिंह को बारामूला के सेक्टर हेडक्वाटर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 


अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद का पार्थिव शरीर उसके गांव मकड़ोली में रवाना किया। जहां सैनिक सम्मान से उसका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि वह डेढ़ साल पहले ही श्रीनगर में सेना के लिए भर्ती हुआ था। उरी सेक्टर में भारी बर्फबारी के दौरान 3 जवान बर्फ में दब गए थे और इस दौरान सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो जवानों के शव निकाल लिए गए थे लेकिन शहीद शम्मी का शव नहीं मिल पाया था। इस दौरान सेना ने उनके शव को ढूंढने के लिए प्रशासन के साथ 12 दिन तक रेस्क्यू चलाया था, लेकिन वे नाकाम रहा। अब बर्फ पिघलन के चलते शव खुद ही बाहर आ गया। 

Ekta