दर्दनाक हादसा : मकान के नीचे दबने से 2 की मौत

Saturday, Jun 16, 2018 - 06:45 PM (IST)

 कांगड़ा : धारकंडी के नजदीक कच्चा मकान गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। शाहपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चम्बा निवासी जोकि धारकंडी के नजदीक गर्मियों में पशु चराने जाता है कि इस दौरान कच्चा मकान गिरने से 2 की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। एस.डी.एम. शाहपुर जगन ठाकुर ने बताया कि रात को तेज बारिश व तूफान से अस्थायी कच्चा मकान गिर गया। कच्चे मकान के गिरने से 3 लोग मलबे में दब गए। जिससे सुफ ल (70) व उसके बेटे चैन सिंह (40) निवासी गोला (चम्बा) की मलबे में दबने से मौत हो गई जबकि सत्या देवी (65) को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल में लाया गया। यह पहाड़ी क्षेत्र जोकि चम्बा व कांगड़ा सीमा पर लगता है, उसमें लोग अपने पशुओं को गार्मियों में चराने के लिए लाते हैं। एस.डी.एम. शाहपुर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए व घायल महिला को 5 हजार रुपए फ ोरी सहायता सरकार की ओर से दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

Kuldeep