चरस व चिट्टे सहित एक गिरफ्तार

Monday, Mar 01, 2021 - 07:46 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): शाहपुर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर एक नशे के सौदागर को धर दबोचा। थाना प्रभारी हेम राज के अनुसार पुलिस पिछले कुछ समय से राजु निवासी हटली तहसील सिहुंता (चम्बा) की गतिविधियों पर नजर बनाए थी। देर रात जब राजु कार (नं. एच.पी. 57- 3574) पर सवार होकर जा रहा था तो पुलिस ने उसकी गाड़ी द्रमण के पास रोकी। पुलिस को पहले ही उसकी गतिविधियों पर शक था जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 20.53 ग्राम चरस व 1.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

 

Content Writer

Kuldeep