हैरोइन सहित महिला गिरफ्तार

Monday, Dec 10, 2018 - 07:25 PM (IST)

डमटाल (केवल): डमटाल पुलिस चौकी के तहत गांव छन्नी में पुलिस टीम द्वारा एक महिला को 2.8 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को डमटाल पुलिस के सह प्रभारी जगपाल सिंह, पुलिस कर्मचारी राज कुमार व सुनीता देवी आदि जब दैनिक गश्त पर थे तो सामने से आ रही एक महिला को रोकने का इशारा किया तो वह वहां से भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस द्वारा उसे धर दबोचा तथा आरोपी महिला को पुलिस चौकी डमटाल लाया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से 2.8 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना नाम शिमला पत्नी अमरनाथ निवासी छन्नी बताया है। पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ  मादक पदार्थ के तहत धारा 21, 61, 85 पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. नूरपुर ने इसकी पुष्टि की है।

Kuldeep