मुख्यमंत्री के दौरे का नहीं मिला न्यौता : काजल

Monday, Sep 02, 2019 - 10:34 PM (IST)

कांगड़ा, (कालड़ा): विधायक पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे की उन्हें प्रशासनिक या आधिकारिक स्तर पर कोई सूचना नहीं थी और न ही किसी ने उन्हें आमंत्रित किया। अगर न्यौता दिया होता तो वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करने जरूर जाते। काजल ने कांगड़ा हलके में विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत स्वीकृत गग्गल-ढुगियारी-तियारा सड़क, बैदी-सनौरा सड़क, तरखानकड़ से सनोरा और मस्तपुर से इच्छी तक 4 सड़कों का भूमि पूजन करने और पूर्व कांग्रेस शासन में कांगड़ा बाईपास पर नवनिर्मित अग्निशमन विभाग के कार्यालय व कर्मचारियों के आवासीय परिसर का उद्घाटन करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया।

Kuldeep