कांगड़ा में दो चम्बा निवासी युवकों से पकड़ी चरस

Monday, Oct 15, 2018 - 08:48 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): शाहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान 2 युवकों को 180 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार पुलिस ने एक कार में आरोपी राजीव सिंह (21) निवासी सलोह तहसील चुवाड़ी जिला चम्बा व पंकज कुमार (20) निवासी बासा (चम्बा) को चरस के साथ एक कार में पकड़ा। पुलिस ने एक आल्टो कार नंबर (एच.पी. 57-7895) में दोनों आरोपियों को 180 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Kuldeep