Kangra: पीजीआई चंडीगढ़ में BSF जवान की इलाज के दौरान मौत, बेटे ने दी मुखाग्नि

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 12:07 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। उपमंडल बैजनाथ के गांव चकोल बेहडू मझेरना के 48 वर्षीय बीएसएफ जवान विजय कुमार का इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया, जोकि उनके परिवार और गांव के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विजय कुमार बीएसएफ में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने देश की सेवा में 1996 से अपना करियर शुरू किया था। वे वर्तमान में पठानकोट के माधोपुर में 121 बटालियन में सेवाएं दे रहे थे।

कुछ समय से चल रहे थे बीमार 
विजय कुमार कुछ समय से बीमार थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार में बीएसएफ के अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ऋतिक डोगरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। विजय कुमार अपने पीछे माता संतोष, पत्नी मीनाक्षी, पुत्र ऋतिक और बेटी महक को छोड़ गए हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News