PICS: इस मंदिर में ठंड के बीच पुजारियों ने 108 बार जल से शुद्ध कर की ये प्रक्रिया शुरू

Sunday, Jan 08, 2017 - 12:58 PM (IST)

कांगड़ा: बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच माता ब्रजेश्वरी की पिंडी पर मक्खन का लेप चढ़ाने के लिए घी से मक्खन बनाने की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ कर दी है। भक्तों द्वारा भेंट किए गए शुद्ध घी को पिघला कर 108 बार जल से शुद्ध कर मक्खन बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों तथा मंदिर के पुजारियों ने इस कार्य को आरंभ कर दिया है। यह पर्व कांगड़ा के मां ब्रजेश्वरी मंदिर में 14 से 20 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार 15 से 16 क्विंटल तक मक्खन चढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्य के लिए 3 सदस्यों की कमेटी, जिसमें पं. उमेश शर्मा, पं. श्याम नारायण शर्मा और मनीष कांसरा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस मक्खन को 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन पूजा-अर्चना के बाद मां की पावन पिंडी पर इसका लेप लगाया जाएगा, जिसे एक सप्ताह 20 जनवरी के बाद मां की पिंडी से उतार कर भक्तों में बांटा जाएगा।