कांगड़ा में पलटी स्कूल बस, 25 बच्चों की अटकी सासें (PICS)

Monday, Apr 29, 2019 - 04:32 PM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा जिला के फतेहपुर के दीनी लारथ मार्ग पर एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। जानकारी के अनुसार कस्बा रैहन संबंधित एक निजी स्कूल की बस सोमवार दोपहर उपरोक्त क्षेत्र में बच्चों को छुट्टी के बाद वापस घर छोड़ने जा रही थी।


अचानक भटोली क्षेत्र में पलट गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार फतेहपुर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

Ekta