छत से गिरा पेंटर, मौत

Saturday, May 27, 2017 - 11:56 PM (IST)

कांगड़ा : एक प्रवासी मजदूर की पेंट करते समय छत से गिरने से मौत हो गई। डी.एस.पी. ज्वालामुखी कुलदीप कुमार ने बताया कि सूरज कुमार (18) निवासी उत्तर प्रदेश की छत पर रंग करते समय गिरने से मौत हुई है। रक्कड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरज कुमार पेंटर बन्नी गांव में माऊंटी पर छत में रंग कर रहा था कि वह लगभग 20 फुट नीचे आ गिरा। उसे तुरंत उपचार के लिए गरली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे देहरा रैफर कर दिया। देहरा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने उसे देहरा में मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले आई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।