कंगना सेठी पंचायत समिति अध्यक्ष, विनोद कुमार बने उपाध्यक्ष

Thursday, Jan 28, 2021 - 04:40 PM (IST)

सलूणी(शक्ति)पंचायत समिति सलूणी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। पंचायत समिति सलूणी के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार कंगना सेठी ने ही नामांकन किया जबकि कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इस कारण  रिटर्निग अधिकारी एवं एस.डी.एम. किरण भड़ाना ने कंगना सैठी को पंचायत समिति सलूणी का अध्यक्ष घोषित किया जबकि उपाध्यक्ष पद पर दो लोगों ने दावेदारी ठोकी। इसमें भाजपा को ओर से विनोद कुमार व कांग्रेस की ओर से अमर सिंह ने नामांकन किया और इस पद पर चुनाव करवाना पड़ा। भाजपा समर्थित विनोद कुमार को 11 मत जबकि कांग्रेस समर्थित अमर सिंह को 6 मत मिले और पांच मत से विनोद कुमार जीत गए और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

पंचायत समिति के 19 वार्डों में से भाजपा समर्थित 16 उम्मीदवार विजय हुए हैं। जबकि कांग्रेस के 3 प्रत्याशी विजय हुए हैं। पंचायत समिति सलूणी के वीरवार को चुनाव में भाजपा अपने 15 समिति सदस्यों के साथ चुनाव में हिस्सा लिया जबकि कांग्रेस के दो ही सदस्य मौजूद रहे जबकि दो समिति सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया, चुनाव के लिए  एक तिहाई सदस्यों यानिकी 13 सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य था, लेकिन चुनाव के कोरम में 17 सदस्यों की उपस्थित रही। उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताने वाले अमर सिंह ने भाजपा के 3 वोटों पर सेंध लगा कर भाजपा के लिए चिंता में डाल दिया कि आखिर किस सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की।

Kaku Chauhan